मेरालगड़ा जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Central Desk
1 Min Read

Goilkera Dead Body : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित मेरालगड़ा जंगल (Meralgada Forest) से शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रामीण जंगल गये थे जहां अचानक उनकी नजर शव (Dead Body) पर पड़ी। जिसके बाद मामले की सूचना गोइलकेरा थाना पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में गोइलकेरा (Goilkera) थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि ग्रामीणों ने जंगल में शव मिलने की सूचना दी थी।

वहीं ग्रामीणों में बताया कि बीते कुछ दिनों से मेरालगड़ा गांव में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति इधर-उधर घूम रहा था।

Share This Article