Latest Newsझारखंडहमारे पास टोक्यो में इतिहास रचने का मौका: सुशील चानू

हमारे पास टोक्यो में इतिहास रचने का मौका: सुशील चानू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेंगलुरू: भारतीय महिला टीम की अनुभवी महिला खिलाड़ी सुशील चानू पुखरामबम ओलंपिक खेलों से अनजान नहीं हैं। वह पिछले ओलंपिक खेल रियो ओलंपिक-2016 में टीम की कप्तान रह चुकी हैं।

28 साल की यह खिलाड़ी लगातार अच्छा करती आई हैं और उम्मीद करती हैं कि अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने मौका मिलेगा।

सुशीला ने कहा, यह हर किसी के लिए अजीब साल रहा है। राष्ट्रीय टीम की सदस्य होने नाते मैं हमेशा तेजी वाले माहौल की आदि रही हूं, जहां हम एक के बाद एक मैच खेलते हैं, हमें दूसरी चीजों पर ध्यान देने का ज्यादा मौका नहीं मिलता।

उन्होंने कहा, अब जब हमारे हाथों में ज्यादा समय है, तो मैं पीछे मुड़कर काफी चीजों की तरफ देखती हूं और अपने करियर के अगले दौर के लिए तैयारी भी करती हूं। हमारे पास इतिहास रचने का मौका है न सिर्फ पहली बार ओलंपिक के लिए लगातार क्वालीफाई करते हुए बल्कि पोडियम खत्म करने के साथ भी।

अपने खाते में 180 अंतर्राष्ट्रीय मैच दर्ज करा चुकी सुशीला मौजूदा टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका कहना है कि युवा खिलाड़ियों से अपने अनभुव को साझा करना उन्हें पसंद है।

मिडफील्डर ने कहा, जाहिर सी बात है कि जब आप अपनी टीम की बाकी खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा मिनट खेलती हो तो आप एक जिम्मेदारी का अनुभव करती हो। मैं युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का लुत्फ उठाती हूं। मेरे पास खेल की जो जानकारी और अनुभव है उससे मुझे लगता है कि मैं टीम की सफलता में योगदान दे सकती हूं, न सिर्फ मैदान के अंदर, बल्कि मैदान के बाहर भी।

इसी साल फरवरी में महिला टीम ने आखिरी बार प्रतिस्पर्धी हॉकी खेली थी। टीम उस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर थी। सुशीला को लगता है कि उनकी टीम के लिए यह जरूरी है कि वह अपना फोकस अगले साल टोक्यो ओलंपिक पर रखें।

सुशीला ने कहा, बाकी के खेल जगत की तरह की हमें भी उम्मीद है कि टोक्यो ओलम्पिक अगले साल होगा। यह हम सभी के लिए बड़ा टूर्नामेंट है। हम बीते चार साल से काफी मेहनत कर रहे हैं ताकि हम ओलंपिक में अपना लक्ष्य हासिल कर सकें।

उन्होंने कहा, अपने आप को शीर्ष फॉर्म में बनाए रखने में काफी चुनौतियां आती हैं, लेकिन हमारे कोचिंग स्टाफ ने यह बात सुनिश्चित की है कि हम पहले से ज्यादा फोकस रहें और अपने आप को लय में बनाए रखें।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...