Latest Newsझारखंड80 लड़कों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग लिए करोड़ों रुपए,...

80 लड़कों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग लिए करोड़ों रुपए, सभी ठग फरार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fraud on the name of Job : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तीन ठगों ने झारखंड (Jharkhand) के 80 लड़कों को विदेश में नौकरी (Job) दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठग लिए।

मामला सामने आने के बाद तीनों फरार हैं, पुलिस उन्हें ढूंढने की कोशिश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग (Hazaribagh) के हुरहुरू रोड स्थित कोतवाली कम्प्लेक्स में JK इंटरप्राइजेज नामक कंपनी का कार्यालय संचालित किया जा रहा था।

कार्यालय में UP के प्रमोद कुमार, रवि कुमार और मो. कलाम के साथ दो स्थानीय युवतियां काम कर रही थीं।

युवकों से नोएडा निवासी रंजीत कुमार का हजारीबाग के फेडरल बैंक अकाउंट में 80 हजार रुपये जमा कराया गया था, जो बैंक हजारीबाग बंसी लाल चौक में स्थित है।

बाकी 80 हजार रुपये नकद लिया गया था। उक्त लोगों द्वारा दो महीना पहले व्हाट्सएप और फेसबुक में विदेश में नौकरी दिलाने का इस्तेहार निकाला गया था, जिसमें प्रमोद कुमार का मोबाइल नम्बर 9007318870 दिया गया था

टिकट असली, लेकिन कंफर्म नहीं

युवकों ने उसी नंबर पर सम्पर्क कर हजारीबाग गए, जहां एजेंटों ने सभी युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले 80 हजार रुपये जामा करने को कहा गया और में 80 हजार रुपये नकद लिया।

नौकरी पाने की ललक में हजारीबाग, बोकारो, चाईबासा, कोलकाता, जमशेदपुर, चतरा और उड़ीसा बड़बिल समेत अन्य कई शहरों के युवकों ने पैसा जमा कर दिए।

सभी को वीजा और हवाई जहाज के टिकट एजेंटों द्वारा भेजा गया। सभी को अलग-अलग तिथि में कोलकाता, दिल्ली और मुंबई बुलाया गया और कहा गया कि एयरपोर्ट में ही असली वीजा, पासपोर्ट और हवाई जहाज का टिकट दिया जाएगा।

इसके बाद एजेंटों के बताए अनुसार कोलकाता, दिल्ली और मुंबई पहुंच गए,लेकिन एजेंट नहीं पहुंचे। सभी दो दिनों तक एजेंटों का इंतजार किया, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

फिर सभी वापस घर लौट गए। पीड़ितों ने बताया कि वीजा और हवाई जहाज का टिकट सही था। लेकिन, जहाज का टिकट कंफर्म नहीं हुआ था।

उसके बाद इसकी शिकायत पीड़ितों ने थाने में की। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...