Latest NewsUncategorizedबढ़ते विवाद को देखकर एसपी ने खुद संभाला मोर्चा, गांव पुलिस छावनी...

बढ़ते विवाद को देखकर एसपी ने खुद संभाला मोर्चा, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Gopinathpur Controversy : मंगलवार को सदर प्रखंड के गोपीनाथपुर (Gopinathpur) और पश्चिम बंगाल के कृष्टोनगर गांव के ग्रामीणों के बीच बढ़ते विवाद को संभालने के लिए SP Prabhat Kumar ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

गोपीनाथपुर गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, ताकि पश्चिम बंगाल के उपद्रवी झारखंड के पाकुड़ के इलाके में पहुंचकर और कोई नुकसान न पहुंचा सकें।

पाकुड़ एसपी ने मुर्शिदाबाद SP से किया संपर्क

मामले में पाकुड़ SP प्रभात कुमार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पुलिस के संपर्क में हैं और स्थिति पर काबू पाने के लिए बातचीत की है।

पाकुड़ SP के मुर्शिदाबाद SP से संपर्क करने के बाद पश्चिम बंगाल प्रशासन ने अतिरिक्त बल कृष्टोनगर गांव भेजा है और उत्पात मचा रहे लोगों को शांत कराया।

पुलिस गांव में कर रही है कैंप

इस संबंध में Pakur SP Prabhat Kumar ने बताया कि बीते दिन हुए विवाद को खत्म कर पुलिस गांव में कैंप कर रही है। उन्होंने बताया कि यहां शांति व्यवस्था बहाल थी, लेकिन जहां पुलिस कैंप कर रही थी वहां से लगभग एक किलोमीटर दूर कैनाल पार कर 500 की संख्या में लोग पहुंचे और एक मकान में आग लगाने का प्रयास किया।

हालांकि पुलिस को देखकर सभी लोग भाग खड़े हुए। Pakur SP ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। दोनों राज्यों की पुलिस की कोशिश है कि ग्रामीणों को एक स्थान पर बैठाकर मामले को शांत किया जाए।

SP ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उपद्रावियों (Miscreants) ने देसी बम से हमला किया था, लेकिन पाकुड़ पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई है।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...