Latest NewsUncategorizedबिहार पुलिस की EOU टीम नीट पेपर लीक मामले में आज केंद्र...

बिहार पुलिस की EOU टीम नीट पेपर लीक मामले में आज केंद्र को देगी रिपोर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

NEET Paper Leak : मेडिकल संबंधी NEET UG परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक (Paper Leak) के मामले में आज यानी शनिवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Education Ministry) को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

केंद्र सरकार को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 13 आरोपितों के थाने में दर्ज बयान की प्रति भी दी जाएगी।

इनमें चार परीक्षार्थी समेत सेटर सिकंदर यादवेंदु, अमित आनंद और नीतीश कुमार का बयान भी शामिल है, जिन्होंने प्रश्न पत्र व उसका उत्तर प्राप्त कर परीक्षार्थियों को रटाने का काम किया था।

जांच रिपोर्ट में दर्ज तथ्य

रिपोर्ट में 5 मई को पेपर लीक की सूचना के बाद छापेमारी में बरामद नीट परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड, बुकलेट और जले हुए प्रश्न-पत्र के अवशेष आदि का भी जिक्र है।

5 मई को नीट परीक्षा के दिन सिंकदर यादवेंदु कई एडमिट कार्ड के साथ पटना पुलिस के हाथों पकड़ा गया था।

EOU ने अपनी रिपोर्ट में एनटीए द्वारा अब तक सही प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराने की जानकारी से भी शिक्षा मंत्रालय को अवगत कराया है।

बताया जाता है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर लीक की जांच कर रहे बिहार की EOU के प्रमुख नैयर हसनैन खान को दिल्ली तलब किया है। धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को इस मुद्दे पर बैठक करेंगे।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...