Latest Newsझारखंडठगी गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, 5 लैपटॉप और...

ठगी गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, 5 लैपटॉप और अन्य सामान बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fraud Gang : पुलिस ने शनिवार को देश विदेश में लोगों से ठगी (Fraud) करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दा फास  किया है।

पुलिस ने जमशेदपुर (Jamshedpur) के गोलमुरी से इस गिरोह के 7 लोगों को अरेस्ट (Arrest) किया है। इनसे 5 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड के अलावा अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

आरोपियों में 6 पश्चिम बंगाल (West Bengal) के, जबकि एक जमशेदपुर के गोलमुरी का निवासी है।

बताया जाता है कि इस गिरोह ने देश और विदेश के 100 से अधिक लोगों को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपयों की ठगी की है।

इनसे गोलमुरी थाने में पूछताछ की जा रही है। रविवार को पुलिस इस गिरोह का खुलासा करेगी। गिरफ्तारी की पुष्टि एसएसपी किशोर कौशल ने की है।

तमिलनाडु में मिला ठगी का लिंक

पहली बार ऐसा गिरोह पकड़ा गया है, जो विदेशों में लोगों को कॉल कर और उन्हें मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाता था। उन्हें तरह-तरह के ऑफर व निवेश की जानकारी देकर ठगी करता था।

इस गिरोह ने तमिलनाडु (Tamilnadu) के एक व्यापारी को भी अपना शिकार बनाया। इसके बाद मामला पुलिस के पास आया।

तामिलनाडु से जांच करते हुए पुलिस टीम को जमशेदपुर के बारे में पता चला। इसके बाद गोलमुरी के एक कमरे में छापेमारी कर सातों को गिरफ्तार किया गया।

यहां ये लोग एक मकान किराए में लेकर उस कमरे को ठगी का कार्यालय बना रखा था।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...