Latest Newsझारखंडटांगी से प्रहार कर महिला को उतारा मौत के घाट, पति को...

टांगी से प्रहार कर महिला को उतारा मौत के घाट, पति को भी कर दिया घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ghagra Woman Murder And Injured her Husband : रविवार को जिले के घाघरा (Ghagra) प्रखंड के खम्भा गांव में सम्पति देवी नामक महिला पर टांगी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका का पति ललितेश उरांव घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और महिला के शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में कराया गया।

मृतका के पिता पुनई उरांव ने रविवार को बताया कि उनकी बेटी सम्पति देवी और उनका पोता रामचंद्र उरांव शनिवार की रात 9:00 बजे बाड़ी के पास तार बाड़ देखने गए थे।

इसी क्रम में उनके दामाद ललितेश उरांव ने उनकी बेटी की पिटाई शुरू कर दी। दामाद के साथ आए अन्य लोगों ने भी उनकी बेटी की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उनकी बेटी के सिर पर टांगी से वार कर दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि हत्या (Murder) की सूचना मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद कर थाना ले आई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

खबरें और भी हैं...