Latest NewsUncategorizedबीजू जनता दल ने मोदी से तोड़ा नाता, सदन में देगी विपक्ष...

बीजू जनता दल ने मोदी से तोड़ा नाता, सदन में देगी विपक्ष का साथ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJD with INDIA : लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित होने के बाद बीजू जनता दल (BJD) सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnayak) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) और NDA गठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया है।

सदन में उनकी पार्टी विपक्ष (Opposition) के साथ रहेगी। BJD नेता सस्मित पात्रा ने कहा कि नवीन पटनायक ने साफ निर्देश दिया है कि राज्य के लोगों के हित में लड़ाई लड़ी जाए।

BJP को अब समर्थन नहीं मिलेगा। केवल विपक्ष का साथ दिया जाएगा।

10 साल तक पार्टी ने दिया मोदी का साथ

बता दें कि PM मोदी के पिछले दो कार्यकाल में BJD संसद में BJP के साथ खड़ी रहती थी।

राज्यसभा में भी अगर किसी विधेयक को पास करने के लिए संख्याबल की कमी होती थी तो BJD NDA का साथ देती थी।

भुवनेश्वर में सोमवार को नवीन पटनायक ने अपने 9 राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक की। इसके बाद पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, राज्य के विकास के लिए सभी मामले बीजेडी केंद्र सरकार के सामने रखेगी।

अब तक बहुत सारी मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं। हम लोग संसद में 4.5 करोड़ ओडिशा के लोगों की आवाज बनेंगे।

अभी विधानसभा में पार्टी की स्थिति

बता दें कि ओडिशा विधानसभा चुनाव (Odisha Assembly Election) में इस बार BJD 147 में से केवल 51 सीटें ही जीत पाई।

उससे पहले BJD के खाते में 112 सीटें आई थीं। वहीं 78 सीटों के साथ BJP ने ओडिशा में अपनी सरकार बना ली है।

पहली बार ऐसा हुआ है  जब नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा में बीजेडी की सरकार नहीं बन पाई। 2019 में बीजेडी के 12 लोकसभा सांसद थे। अब उसके पास राज्यसभा में केवल 9 सांसद हैं।

वहीं 2026 में यह संख्या आधी हो जाएगी।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...