Latest Newsझारखंड8 जुलाई को विस में बहुमत हासिल करेंगे हेमंत, 9 जुलाई को...

8 जुलाई को विस में बहुमत हासिल करेंगे हेमंत, 9 जुलाई को कैबिनेट एक्सपेंशन संभव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemant will get majority in assembly : पहले दिन यह जानकारी मिली कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को मुख्यमंत्री (CM) पद की शपथ लेंगे, लेकिन उसके अगले दिन तीन दिन पहले ही 4 जुलाई को उन्होंने शपथ ले ली। उन्होंने अकेले शपथ ली।

4 जुलाई को ही यह तय हो गया कि CM पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन 8 जुलाई को सदन में विश्वासमत हासिल करेंगे। विश्वासमत हासिल करने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
ऐसा बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान से चर्चा के बाद 9 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

कौन-कौन हो सकते हैं मंत्री

जानकारी के मुताबिक, चंपाई सोरेन मंत्रिपरिषद के अधिकतर चेहरों को दोबारा मौका मिलेगा। चंपाई सोरेन को गठबंधन दलों के को-आर्डिनेशन कमेटी का संयोजक बनाया जा सकता है। झामुमो की ओर से दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर, हफिजुल हसन, बसंत सोरेन और बेबी देवी के नाम तय माना जा रहा।

12वें मंत्री के तौर पर लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कांग्रेस से डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल मंत्री थे, जबकि राजद से सत्यानंद भोक्ता मंत्री थे। झामुमो और राजद की ओर से मंत्रियों के कोटे बदलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस में आलाकमान के निर्देश पर एक-दो मंत्री को बदलने पर निर्णय हो सकता है। टेंडर मैनेज करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद खाली सीट पर कांग्रेस डॉ इरफान अंसारी को मंत्री बनाने का नाम तय कर चुकी है।

spot_img

Latest articles

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

खबरें और भी हैं...