Latest Newsझारखंडबन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री के रूप में संभाला...

बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री के रूप में संभाला पदभार, कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Government Minister Banna Gupta: मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को नेपाल हाउस (Nepal House) स्थित कार्यालय में एक बार फिर से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह सहित अन्य ने मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया।

मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को अधिक से अधिक और बेहतर सुविधा मिले यह प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की जमानत को ED के सुप्रीम कोर्ट में चुनौती के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले शेर थे और अब बब्बर शेर हो गए हैं। जितना जुल्म बढ़ेगा उतना ही हम लोग मजबूत होंगे।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expansion) किया गया था।

इस दौरान बन्ना गुप्ता को एक बार फिर से स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पदस्थापित किया गया है। बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग के साथ ही खाद्य सार्वजनिक एवं उपभोक्ता वितरण विभाग का भी पदभार दिया गया है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...