Latest Newsबिहारपटना में अवैध संबंध में गोली मारकर हत्या

पटना में अवैध संबंध में गोली मारकर हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Shot Dead in illicit Relationship in Patna: बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना (Bihar Police station) क्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी।

पुलिस प्रथम दृष्टया इसे अवैध संबंध में हत्या का मामला बता रही है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह दोघरा गांव के रहने वाले रामाधार यादव के पुत्र अंजित कुमार (32) की गांव में ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जाता है मृतक सुबह खेत की ओर चारा काटने गया था तभी बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही इनकी मौत हो गयी।

दानापुर (दो) के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने घटना के संबंध में बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने बताया कि अंजित कुमार की हत्या का आरोप गांव के ही जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार और अन्य पर लगाया गया है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले मृतक आरोपियों की बहन के साथ गलत काम करते पकड़ा गया था। आशंका है कि इसी के बदले की कार्रवाई के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया, हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।

पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर Post Mortem के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है तथा सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...