Latest Newsझारखंडहेमंत है तो हिम्मत है, अपराधियों या चोरों को?: बाबूलाल मरांडी

हेमंत है तो हिम्मत है, अपराधियों या चोरों को?: बाबूलाल मरांडी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Babulal Marandi : BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने एक बार फिर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार काे X पर ट्वीट कर कहा है कि हेमंत है तो हिम्मत है। अरे भाई किसको हिम्मत है। अपराधियों को या चोरों को या राज्य संरक्षण में पल रहे हिम्मत वाले गुंडों को।

झारखंड में अपराधियों का खौफ इतना बढ़ गया है कि झारखंड की जनता के पास दो ही उपाय बचते हैं-या तो जान दे देने का या रंगदारी देने का। गठबंधन सरकार में दबंगों का आतंक और साहस इतना बढ़ गया है कि वह सिर्फ अब धमकी भर नहीं देते हैं, बल्कि रंगदारी न देने वालों को मौत के घाट तक उतार रहे हैं।

मरांडी ने लिखा है कि सरकार और उसकी पुलिस चुप है। क्योंकि, रंगदारी का बड़ा हिस्सा उनको भी प्राप्त हो रहा है लेकिन क्या प्रदेश की जनता ने इसलिए गठबंधन सरकार को चुना था ताकि वो अपराधियों के साथ हाथ मिलाकर जनता के साथ ही अपराध, हत्या और रंगदारी को अंजाम दें। प्रदेश के लोगों की जान अब अपराधियों और दबंगों के हाथों में है।

सरकार का हाथ अपराधियों के माथे पर है। अब ऐसे में प्रदेश में कोई भी कैसे सुरक्षित रह सकता है। अब वक्त आ गया है अपराधियों को सरंक्षण देने वाली इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का, ताकि लोगों का तथा झारखंड का भविष्य सुरक्षित रह सके।

बाबूलाल ने लिखा है कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में झामुमो का भ्रष्टाचार और कुशासन धरातल पर नजर आने लगा है। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगातार सात बार से JMM के विधायक हैं। पिछले पांच सालों से राज्य में सरकार है। फिर भी सड़क की स्थिति चलने लायक नहीं है।

पिछले साल ही उक्त सड़क के निर्माण का प्राक्कलन तैयार किया जा चुका है लेकिन दुर्भाग्य से अब तक हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सरकार ने सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान नहीं की है। आदिवासियों को बरगला कर उन्हें झूठे सपने दिखाकर दशकों से दिग्भ्रमित करने वाले JMM-कांग्रेस की दाल अब नहीं गलने वाली।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...