Latest Newsझारखंडहजारीबाग में ACB ने 40 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी और सहयोगी...

हजारीबाग में ACB ने 40 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी और सहयोगी को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ACB Arrested Employee and Associate Taking Bribe: हजारीबाग जिले के दारू अंचल के हलका दो के राजस्व कर्मचारी सीमंत दत्त को 40 हजार रुपए घूस लेते ACB की टीम ने गुरुवार को धर दबोचा। वह झुमरा निवासी संतोष कुमार से Mutation के नाम पर रिश्वत ले रहा था।

राजस्व कर्मचारी सीमंत अपने करीबी छोटन प्रसाद के माध्यम से रिश्वत ले रहा था। पैसा जैसे ही छोटन ने पकड़ा, ACB की टीम ने कर्मचारी समेत छोटन प्रसाद को धर दबोचा। Mutation के नाम पर घूस लिया जा रहा था। दोनों को ACB की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गयी।

संतोष कुमार ने अपने पिता प्रभु राम के नाम से खरीदी गयी 10 डिसमिल जमीन का Mutation करने के लिए 22 जून 2024 को ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसका केस नंबर 216/2024 है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी छह सितंबर 2023 को ऑनलाइन आवेदन किया गया था, जिसका केस नंबर 489/2023-24 था। इस आवेदन को 123 दिन लंबित रखा गया, फिर रिजेक्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा क रिश्वत नहीं देने की वजह से ही उनके आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया।

पीड़ित ने दूसरी बार फिर से Mutation के लिए आवेदन किया और कर्मचारी सीमंत से मिले, तो 60 हजार रुपए पर म्यूटेशन करने की बात बनी। रिश्वत नहीं देने को लेकर उन्होंने एसीबी से संपर्क किया। ACB ने पहले मामले की जांच की और मामला जांच में सही पाया।

इसके बाद गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और गुरुवार को पहली किस्त 40 हजार रुपए देने के लिए दारू अंचल में आवेदक संतोष कुमार को भेजा। रिश्वत की रकम लेते ही ACB की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...