Union Budget App: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) 23 जुलाई 2024 को संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। बजट आम से लेकर खास तक सभी की जिंदगी पर असर डालता है।
इस बजट से आम लोगों से लेकर टैक्सपेयर्स, बिजनेस क्लास, युवाओं, किसानों आदि को ढेरों उम्मीदें हैं। अगर आप भी आम बजट से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में जानना चाहते हैं, तो सरकार की आधिकारिक ऐप Union Budget App में यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं इस ऐप के डिटेल्स।
Union Budget App पर हासिल करें बजट की सारी डिटेल्स
यूनियन बजट App एक सरकारी ऐप है जिसमें बजट से संबंधित सभी जानकारियाँ PDF फॉर्मेट में मिलती हैं। इस App को डाउनलोड करके आप बजट की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके साथ ही फरवरी में पेश हुए अंतरिम बजट के डिटेल्स भी इस App पर मिल जाएंगे। App पर आपको अंग्रेजी और हिंदी भाषा में बजट से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। ऐप के जरिए आप बजट के दस्तावेज डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
ऐप में कैसे डाउनलोड करें बजट दस्तावेज
- यूनियन बजट App को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस App को डाउनलोड करने के बाद आप इसमें लॉगिन करें।
- फिर बजट के दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए आपको विकल्प दिखेगा।
- आगे डाउनलोड के ऐरो के चिन्ह पर क्लिक करके पूरे बजट डॉक्यूमेंट को आप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह सातवां बजट
23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना सातवां बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी। इससे पहले केवल मोरारजी देसाई के नाम लगातार छह बजट पेश करने का रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने कुल मिलाकर 10 बार देश का बजट पेश किया है, जिसमें से 6 बार लगातार बजट प्रस्तुत किए हैं।