Latest Newsझारखंडदो नाबालिग चचेरी बहनों से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चारों...

दो नाबालिग चचेरी बहनों से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Gang Rape of two Minor Cousins : मंगलवार को आनंदपुर थाना (Anandpur Police station) क्षेत्र में दो नाबालिग चचेरी बहनों से Gang Rape का मामला प्रकाश में आया है।

घटना में संलिप्त चारों आरोपी लोरपोंडा निवासी सीपीरियन गुड़िया, अजय गुड़िया, संजय गुड़िया व बोडेता निवासी प्रदीप कुजूर को पुलिस ने मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार कर बुधवार सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दुष्कर्म मामले में प्रयोग की गयी बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म (Rape) की घटना विगत चार जुलाई की है। चारों आरोपी आनंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी (12) को धमका कर घर से ले गये।

किशोरी का घर एकांत में था। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी की चचेरी बहन (13) जो अपने मामा के घर आनंदपुर सीमाक्षेत्र से सटे एक गांव में गयी थी, वहां पहुंचकर उसे डरा-धमका कर ले आये और आनंदपुर थाना क्षेत्र के एक जंगल में दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी किसी को देने से जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी दोनों किशोरियों को घर पर छोड़ दिया।

वहीं घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आंनदपुर पुलिस ने चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

पुलिस ने बताया की पूछताछ के क्रम में चारो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने कांड संख्या 12/24, धारा 331 (4), 332(2), 137(2), 65(1), 65(2), 70(2),351(3),3(5),BNS, एवं 4/6पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...