Latest Newsझारखंडआर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 5 अगस्त को होगी...

आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 5 अगस्त को होगी सुनवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Land Scam cases : धन-शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में जमीन घोटाला मामले के आरोपित आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई हुई।

मामले में ED की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका। ED ने जवाब दाखिल करने के लिए Court से समय की मांग की। कोर्ट ने ED को समय देते हुए सुनवाई की अगली तिथि पांच अगस्त निर्धारित की है।

विनोद सिंह ने अदालत में 15 अप्रैल को अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। मामले में विनोद सिंह का नाम तब आया जब ईडी से पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल से हेमंत सोरेन के साथ व्हाट्सएप चैट में अधिकारियों के Transfer-Posting में सिफारिश की लिस्ट और बड़गाई की विवादित जमीन पर बैंक्विट हॉल बनाने के संबंध में डिजाइन मिला था।

ED ने हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले मामले में अभियोजन शिकायत (PC) दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है। इसके बाद से विनोद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। 30 मार्च को ED के अधिकारियों ने रांची की PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत अभियोजन शिकायत (PC) दायर की थी।

इस मामले में बड़गाईं इलाके के भू- राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस मामले में High Court से जमानत मिल चुकी है। यह मामला बड़गांई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन से जुड़ा है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...