झारखंड

झारखंड में ATS की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से एक संदिग्ध गिरफ्तार

Big Action by ATS in Jharkhand: लोसिंघना थाना क्षेत्र के लोसिंघना चौक से गुरुवार काे एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। झारखंड ATS की टीम संदिग्ध को लेकर कोर्ट में पेशी हुई।

हजारीबाग ACJM कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद ATS की टीम उसे अपने साथ रांची ले गई है, जहां से उसे दिल्ली ले जाया जाएगा।

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फैजान अहमद (45) अलकायदा इंडियन Subcontinent का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। गिरफ्तार संदिग्ध का नाम फैजान अहमद है। मोहम्मद फैजान अहमद होलसेल का व्यापार हजारीबाग में करता है। अपना पहचान छुपा कर आतंकी संगठन के लिए काम कर रहा था।

इसके माता-पिता मंडई में रहते हैं और यह खुद लोहसिंघना में रहता था। ये एक रांची के Doctor इस्तियाक अहमद से यह संपर्क में थे। डॉक्टर इश्तियाक हजारीबाग आए थे और इनसे मुलाकात की थी। दोनों ने हजारीबाग के एक Hotel में भोजन भी किया था। डॉक्टर इश्तियाक की गिरफ्तार पहले ही हो चुकी है। ATS की टीम ने दो लैपटॉप, एक किताब, मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजट्स भी जब्त किए गये हैं।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker