Latest Newsझारखंडजमीन विवाद में टांगी से मारकर हत्या

जमीन विवाद में टांगी से मारकर हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Murder by hanging in land Dispute: जमीन के आपसी विवाद में मंगलवार की सुबह चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार (टांगी) से मारकर ताजो अंसारी (40) की हत्या (Murder) कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपित फरार हो गये। मामला जमआ थाना इलाके के बाराडीह गांव का है।

हत्या का आरोप मृतक के भाई आयूब रशुल और उसके बेटो दाउद, साहबाज़ और पत्नी नगीना खातून पर लगाये गये हैं। सारे आरोपित घरों में ताला लगाकर फरार हो गये हैं। पचंबा थाना पुलिस ने शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया गया कि मृतक ताजो अंसारी का भाई-भतीजों आयूब रशुल, दाउद और शाहबाज के साथ कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। ताजो मंगलवार की सुबह घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में सभी आरोपितों ने उसे दबोच लिया और घर ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी गुलशन खातून और उसकी बहन भी आरोपितों के घर पहुंचीं।

पति का शव देखकर गुलशन ने हल्ला करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपित पत्नी और बहन को धक्का देकर फरार होने में सफल रहे। इसके बाद ग्रामीण जुटे और घटना की जानकारी पचंबा थाना पुलिस को दिया। Police आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

खबरें और भी हैं...