Laxmikant Bajpayee will reach Ranchi Tomorrow : आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) को लेकर सभी पार्टियों अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। लगातार भाजपा के कई बड़े नेता भी झारखंड का दौरा कर रहे हैं।
इसी बीच झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी (Laxmikant Bajpai) भी कल गुरुवार को रांची आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह रेलमार्ग से सुबह करीब 8 बजे रांची पहुंचेंगे।
रांची पहुंचने के बाद भाजपा के नेताओं के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी।