Woman jumped into Damodar River : रामगढ़स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने Facebook पर Live आकर दामोदर नदी में छलांग लगा दी।
उक्त महिला की पहचान बालीडीह थानांतर्गत कराड़िया जैनामोड़ निवासी देवेंद्र धर की 25 वर्षीय पत्नी राखी कुमारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला को नदी में चलांग लगाते हुए कुछ मछुआरों ने देखा इसके बाद उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन महिला तुरंत गहरे पानी में समा गई।
जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रजरप्पा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय व अवर निरीक्षक विकास कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद महिला को ढूंढने में पुलिस असफल रही।
महिला ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप
मिली जानकारी के अनुसार नदी में छलांग लगाने से पहले महिला तांत्रिक घाट पहुंची। काफी देर तक वहां चुपचाप बैठी रही।
उसके बाद उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी डाली, जिसमे उसने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप अपने पति के अलावे सास और ससुर पर लगाया है।
उसने लिखा कि मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेवार मेरे पति और सास-ससुर हैं। इसके बाद वह फेसबुक में Live आकर नदी में छलांग लगा दी।
2020 में महिला की शादी बालीडीह थाना अंतर्गत कराड़िया जैनामोड़ निवासी देवेंद्र धर के साथ हुई थी। उसकी दो छोटी छोटी बेटी भी हुई, बड़ी बेटी की उम्र दो वर्ष व छोटी की उम्र 8 माह की है।
शादी के बाद से ही उनके बीच खटपट शुरू हो गया। जिसके कारण तीन साल पहले ही 2021 में महिला के पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी।