Jackal terror in Dhanbad: धनबाद में सियार ने आतंक मचा रखा है। जिले के बरवाअड्डा के बड़ा पिछड़ी पंचायत कुर्मीडीह गांव में सियार ने 9 लोगों पर हमला कर दिया। सियार के हमले से जख्मी सभी को शहर के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामूली रूप से जख्मी लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी लोगों का इलाज SNMMCH अस्पताल में चल रहा है।
घायलों में सुरेश रजक, मनोज साव, दीपक मुर्मू, घनश्याम साव, लालचंद महतो, भुनेश्वर महतो और उज्जवला कुमारी समेत कुल नौ लोग शामिल हैं।
शाम 5 बजे के बाद सियार कर रहा है हमला
इस संबंध में एक स्थानीय युवक ने बताया कि शाम के पांच बजे से लगातार सियार लोगों को शिकार बना रहा है। शाम पांच बजे से लेकर रात के दस बजे तक सियार कुल नौ लोगों के ऊपर हमला कर चुका है।
जिसमे एक लड़की भी जख्मी है। वन विभाग अगर इस मामले में पहल नहीं करता है तो आने वाले दिनों लोगों की संख्या बढ़ सकती है।
वहीं दूसरी ओर सियार के हमले से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।