Violent Clash Between Two Parties : हजारीबाग जिले के बड़कागांव में बुधवार की रात विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प (Violent Clash) हो गई।
इस झड़प में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है।
देखते ही देखते बढ़ गया विवाद
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात राणा मोहल्ला से विश्वकर्मा पूजा के बाद लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान उनका दूसरे समुदाय के लोगों के साथ विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते हैं विवाद काफी अधिक बढ़ गया।
इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सरकारी और निजी अस्पताल में चल रहा है।
इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात भर पुलिस ने सुरक्षा बलों की तैनाती की। पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जो संदिग्ध हैं।
देर रात से ही पूरे बड़कागांव इलाके में पुलिस गश्त भी तेज कर दी गई है। बड़कागांव का यह इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। वरीय अधिकारी खुद घटना स्थल पर Camp कर रहे हैं।