Latest Newsबिहार… और इस तरह बिहार के नवादा में बदमाशों ने पुलिस को...

… और इस तरह बिहार के नवादा में बदमाशों ने पुलिस को ही पीट डाला, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fight with police in Nawada: अपराधियों और बदमाशों को पुलिस से क्या डर लगेगा, वे बिहार में अब पुलिस को ही डरने लगे हैं। ताजा घटना में बिहार के नवादा में पुलिस के साथ मारपीट (Fight) हुई है।

घटना कहुआरा गांव के पास की है। मारपीट का एक Video भी सामने आया है। वीडियो में डायल 112 की टीम की गाड़ी है। सड़क पर तीन पुलिस वाले और 4-5 लोगों में कुछ बहस होती दिख रही है।

पुलिस वालों को भद्दी-भद्दी गालियां

इसके बाद लोग पुलिस के ड्राइवर को पीटने लगते हैं। दरोगा और एक महिला पुलिस कर्मी उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं। तभी लोग पुलिस वालों को भद्दी-भद्दी गालियां देते भी सुना जा सकता है।

इसके बाद 2 लोग दरोगा से मारपीट करने लगते हैं। पुलिस वालों को पहले खेत में लोग डंडे, लाते-घूंसे से मारते दिखाई देते हैं। फिर रोड पर लेटा कर डंडे से मारते हैं।

इस दौरान पुलिस कर्मी किसी तरह खुद को बचाते हुए गाड़ी में बैठता है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

दरअसल डायल 112 की पुलिस टीम पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। उनकी पहचान कर ली गई है। मामले में 2 लोगों को नामजद अभियुक्त और अन्य को अज्ञात बताकर आरोपित बनाया गया है।

लाठी से मारना शुरू कर दिया

बताया जाता है कि डायल 112 की पुलिस गाड़ी जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने पुलिस को गाली दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोककर बदमाशों से पूछा।

इस पर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ड्राइवर को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। इस दौरान दोनों तरफ से मारपीट (Beating) शुरू हो गई। सभी लोग एक साथ मिलकर पुलिस टीम पर टूट गए और लाठी से मारना शुरू कर दिया।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...