Latest Newsझारखंडरांची में माहौल बिगाड़ने की कोशिश!, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम,...

रांची में माहौल बिगाड़ने की कोशिश!, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, धार्मिक स्थल के पास…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Attempt to Spoil Atmosphere in Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के थड़पखना (Thadapakhana) स्थित एक धार्मिक स्थल के पास रविवार को प्रतिबंधित मांस (Banned Meat) मिलने का मामला उजागर हुआ है।

इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहा।

समझा-बुझा कर करवाया गया मामला शांत

बताया जा रहा है कि धार्मिक स्थल के पास एक बोरे में बंद कर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस को फेंक दिया। जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी हुई, लोग मौके पर जुटने लगे और देखते ही लोगों ने सड़क जाम कर दिया। साथ ही इस मामले में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर करने लगे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। \

मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM, ग्रामीण SP सहित कई अधिकारियों ने लोगो को समझा-बुझा कर मामला शांत करवाया और सड़क जाम हटवाया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

SP ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात है।

सड़क जाम को हटा दिया गया है। मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...