JLKM Candidates List : Jairam Mahto की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने झारखंड लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी है।
इस लिस्ट में 2 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। वहीं 3 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम भी बदले गए हैं।
जारी सूची के अनुसार पाकुड़ के महेशपुर सीट से मनोज मरांडी को टिकट दिया गया है और धनबाद के निरसा सीट से अश्विनी क्षेत्रपाल को टिकट दिया गया है।
इन तीन सीटों पर बदले गए प्रत्याशी
वहीं बदले गए प्रत्याशियों में दुमका के शिकारीपाड़ा से मुन्नी हांसदा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया गया है। पहले इस सीट से अविनाश हेंब्रम को प्रत्याशी बनाया गया था।
वहीं रांची के खिजरी से पारसनाथ उरांव को टिकट दिया गया है। पहले इस सीट से सरिता तिर्की को टिकट दिया गया था।
साहिबगंज के बोरियो से सूर्य नारायण हांसदा को प्रत्याशी बनाया गया है। पहले यहां से उमेश मदैया को टिकट दिया था।