Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दे दिए गए हैं। सभी का चुनाव प्रचार भी जोर-शोर से चल रहा है।
हटिया विधानसभा (Hatia Assembly) क्षेत्र में चुनाव के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। यहां सबसे अधिक 524460 मतदाता हैं। इसमें 261359 पुरुष और 263077 महिला मतदाता हैं।
वर्ष 2019 के मुकाबले में 17.46 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। इनमें 17329 वोटर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हटिया में 496 पोलिंग स्टेशन हैं, जिसमें 334 शहरी और 162 ग्रामीण क्षेत्र में हैं।
रांची विधानसभा क्षेत्र में 378055 मतदाता
यहां 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा के नवीन जायसवाल (Naveen Jaiswal) ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव को 16264 वोटों के अंतर से हराया था।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रांची विधानसभा में चुनाव होने हैं। यहां 13 नवंबर को होने वाले मतदान में 18 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं।
रांची विधानसभा क्षेत्र में 378055 मतदाता हैं। इसमें 191524 पुरुष और 186500 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2019 के मुकाबले में 9.02 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं।
इनमें 10003 वोटर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रांची विधानसभा में 374 पोलिंग स्टेशन है, जिसमें सभी पोलिंग स्टेशन शहरी क्षेत्र में हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीपी सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने निकटम प्रतिद्वंदी झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी (Mahua maji) को 5904 वोटों के अंतर से हराया था।