CM Hemant on Mob Lynching : सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पोस्ट डालकर BJP पर बड़ा आरोप लगाया है।
लिखा है कि पिछले 5 साल में मुझे जिन 2 बातों का सबसे ज्यादा गर्व है, वह है आपकी अबुआ सरकार में एक भी मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) जैसी काली घटना नहीं घटी।
भाजपा के डबल इंजन की सरकार में यह 17 बार से अधिक हुई। यह हमारे शांत, सहिष्णु झारखंड के ऊपर यह काला धब्बा था।
लिखा कि उनके समय में भूख (Hunger) से एक भी मौत नहीं हुई। पिछली सरकार में 2 दर्जन से ज्यादा हुई थी। डबल इंजन सरकार ने 11 लाख राशन कार्ड कैंसिल किए थे।
हमने 40 लाख झारखंडियों को राशन से जोड़ा।
धार्मिक भावनाओं को उकसाना आसान
हेमंत सोरेन ने पोस्ट में यह भी लिखा है कि सबसे आसान कार्य होता है किसी समुदाय की धार्मिक भावनाएं झूठे प्रचार से उकसा कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक लेना।
अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति कर लेना। हमें भाजपा काट भी दे, तब भी हम शांति, सद्भाव, तरक्की, विकास एवं खुशहाली की बात करेंगे।