झारखंड में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे, खूंटी और लोहरदगा में सबसे अधिक ठंड, यहां सबसे कम…

News Update
2 Min Read
2 Min Read

 Jharkhand Temperature: झारखंड में अचानक से ठंड (Cold) काफी अधिक बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है।

रविवार को सुबह से ही हवा की गति तेज रहने के कारण राज्य के 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया।

अत्यधिक ठंड की बात करें तो खूंटी और लोहरदगा (Khunti and Lohardaga) में सबसे ज्यादा ठंड रही। इन दोनों जिलों में न्यूनतम पर 11 डिग्री पहुंच गया।

इस कारण इन दोनों जिलों में दिनभर ठंड का एहसास होता रहा। वहीं Simdega में भी तापमान 11.3 डिग्री रहा। राजधानी रांची की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 13.5 रहा।

रांची का हाल होगा बेहाल!

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकता है। आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहने के बाद भी ठंड का अहसास होगा।

सुबह में धुंध या कोहरे का असर भी रहेगा। हालांकि बाद में आसमान साफ हो जाएगा। रांची में भी तापमान में लगातार गिरावट होगी।

21 नवंबर तक रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को बोकारो और बहरागोड़ा का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से अधिक रहा।

जानिए किस जिले में रविवार को कितना न्यूनतम तापमान रहा

० गुमला 10.9
० लोहरदगा 11.0
० खूंटी 11.0
० सिमडेगा 11.3
० प. सिंहभूम 12.4
० रामगढ़ 12.6
० धनबाद 12.8
० गढ़वा 13.3
० रांची 13.5
० जामताड़ा 13.5
० देवघर 13.6
० सरायकेला 14.9
० डालटनगंज 14.5
० हजारीबाग 14.1
० चाईबासा 14.6
० पलामू 14.7
० जमशेदपुर 14.8
० पाकुड 14.8
० गिरिडीह 15.0
० बोकारो 16.4

Share This Article