दिल्ली और हरियाणा के बाद अब बिहार के कई जिलों में बढ़ा वायु प्रदूषण, सांस लेना हुआ मुश्किल….

News Update
1 Min Read

Air Pollution Increased in many districts of Bihar: दिल्ली और हरियाणा के बाद अब बिहार के विभिन्न जिलों में वायु गुणवत्ता में गिरावट (Deterioration in Air Quality) दर्ज की जा रही है।

राज्य के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य (Health) पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र

मुजफ्फरपुर (बुद्धा कॉलोनी): AQI 440

हाजीपुर: AQI 421

राजगीर: AQI 394

- Advertisement -
sikkim-ad

पटना (DRF ऑफिस, दानापुर): AQI 331

गया: AQI 314

बक्सर: AQI 312

इन क्षेत्रों की हवा घातक श्रेणी में पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा या अन्य सांस से संबंधित रोगियों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

खराब श्रेणी में शामिल जिले

औरंगाबाद: AQI 228

अररिया: AQI 233

भागलपुर (मायागंज): AQI 233

बेतिया (कमलनाथ): AQI 271

बिहारशरीफ: AQI 274

सासाराम: AQI 271

मध्यम स्तर पर प्रदूषण

आरा: AQI 112

सिवान: AQI 106

कटिहार: AQI 126

Share This Article