Retired Teacher Murder : पलामू (Palamu) जिले के सतबरवा थानांतर्गत पोंची पंचायत के हलुमांड गांव में आज रविवार की सुबह करीब 5 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक (Retired Teacher) परीखन सिंह (70 वर्ष) की टांगी से हमला कर हत्या (Murder) कर दी गई।
मामले की जानकारी मिलते ही सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।
परिजनों की मांग पर पुलिस ने मामले की जांच के लिए खोजी कुत्तों की मदद भी ली है।
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए गांव में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
सुबह शौच के लिए निकले थे परीखन सिंह
मिली जानकारी के अनुसार परीखन सिंह सुबह शौच के लिए गांव के बांध की ओर गए थे। लौटते समय देवी मंडप के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी गर्दन पर टांगी से हमला किया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।