Governor and Chief Minister paid tribute to Rajendra Prasad: राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने मंगलवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती (Dr. Rajendra Prasad Jayanti) पर डोरंडा स्थित राजेन्द्र चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
राज्यपाल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवन मूल्यों और उनके आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सादगी, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति असाधारण योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं विधानसभा सदस्य कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।