Latest Newsझारखंडअंधविश्वास के चक्कर में महिला ने मासूम भतीजे की कर दी हत्या,...

अंधविश्वास के चक्कर में महिला ने मासूम भतीजे की कर दी हत्या, कुछ दिन पहले हुई थी ….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Woman kills innocent nephew due to Superstition: पलामू जिले के चैनपुर थानांतर्गत सलतुआ में अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला ने अपनी गोतनी के आठ वर्षीय बेटे की हत्या (Murder) कर दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी महिला की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनीता देवी की छह महीने के बेटे की मौत 28 नवंबर 2024 को हो गई थी। सुनीता अपने बेटे की मौत का कारण अपनी चचेरी गोतनी को मान रही थी। इस क्रम में Sunita Devi ने अंधविश्वास में आकर अपनी चचेरी गोतनी के बेटे की हत्या कर दी।

गला दबाकर की मासूम की हत्या

रविवार को सुनीता अपनी चचेरी गोतनी के बेटे को अरहर का खेत घुमाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। इसी क्रम में सुनीता ने अरहर के खेत में ही आठ वर्षीय बालक प्रेम कुमार सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद महिला वापस अपने घर लौट आई। इधर, बालक के लापता (Missing) होने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन बच्चा नहीं मिला।

इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी चैनपुर थाना पुलिस को दी। लिखित शिकायत मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

अनुसंधान के क्रम में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बच्चा अंतिम बार अपनी चाची सुनीता देवी के साथ देखा गया था। पुलिस ने सुनीता देवी से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात को स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...