चीन में मिला नया खतरनाक वायरस, MERS वायरस से बढ़ा दुनिया में डर, इंसानों में भी फैलने की रखता है ताकत

Digital Desk
3 Min Read
कोरोना वायरस

New Virus in China : दुनिया में एक बार फिर से महामारी का खतरा मंडरा रहा है। चीन के वुहान में वैज्ञानिकों ने एक नए वायरस की खोज की है, जिसे MERS (Middle East Respiratory Syndrome) कहा जा रहा है। यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है और कोरोना की तरह ही खतरनाक हो सकता है। इस नए वायरस की खबर आते ही लोगों में डर बढ़ गया है क्योंकि कोरोना महामारी की तबाही को कोई नहीं भूला है।

कैसे फैलता है यह वायरस?

शोधकर्ताओं के मुताबिक, MERS वायरस इंसानी कोशिकाओं (सेल्स) में उसी तरह प्रवेश करता है जैसे कोरोना वायरस करता था। यह वायरस शरीर में मौजूद एक खास प्रोटीन से जुड़कर कोशिकाओं को संक्रमित करता है। इससे यह वायरस तेजी से फैल सकता है और महामारी का रूप ले सकता है।

MERS वायरस के मामले और मौतें

रिपोर्ट के अनुसार, 2012 से मई 2024 तक लगभग 2600 लोग MERS वायरस से संक्रमित हुए। इनमें से 36% संक्रमित लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा बहुत डराने वाला है क्योंकि कोरोना वायरस से मृत्यु दर इतनी ज्यादा नहीं थी। इस वायरस के अधिकतर मामले सऊदी अरब में पाए गए हैं।

वुहान लैब और वायरस का खतरा

वुहान वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट वह जगह है, जहां चमगादड़ों में पाए जाने वाले कोरोना वायरस पर रिसर्च की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि कोरोना वायरस भी इसी लैब से लीक हुआ था, जिसने पूरी दुनिया में लाखों जिंदगियां छीन लीं। अब इसी लैब में एक और खतरनाक वायरस मिला है, जिससे दुनिया में चिंता बढ़ गई है।

कोरोना वायरस की तबाही

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। यह वायरस पहली बार 2019 में चीन के वुहान शहर में सामने आया था और जल्द ही पूरी दुनिया में फैल गया।

- Advertisement -
sikkim-ad
  • कोरोना वायरस से 1.5 करोड़ से ज्यादा मौतें हुईं।
  • ज्यादातर मौतें दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और अमेरिका में हुईं।
  • भारत में WHO के अनुसार 47 लाख मौतें हुईं, लेकिन भारत सरकार का कहना है कि यह संख्या सिर्फ 4.8 लाख थी।

क्या फिर से महामारी का खतरा है?

MERS वायरस का मिलना चिंता का विषय है क्योंकि यह इंसानों में तेजी से फैल सकता है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वायरस कोरोना जितना खतरनाक बनेगा या नहीं। वैज्ञानिक इस पर शोध कर रहे हैं, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है ताकि एक और महामारी से बचा जा सके।

Share This Article