Ranchi Nagar Nigam Parking Tender: शहर में पार्किंग की बढ़ती समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम ने 15 नए पार्किंग स्थलों के लिए टेंडर जारी किया है।
इन पार्किंग स्थलों में मेन रोड, न्यूक्लियस मॉल, जयपाल सिंह स्टेडियम, अशोक नगर समेत कई प्रमुख स्थान शामिल हैं।
10 मार्च को प्री-बिड बैठक और 11 मार्च को ऑनलाइन बोली लगेगी।
15 नए स्थानों पर बनेगी पार्किंग
रांची नगर निगम ने शहर में बढ़ती वाहन पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए 15 नए पार्किंग स्थलों के लिए टेंडर जारी किया है।
इसमें मेन रोड (ब्लैकबेरी बिल्डिंग से होराइजन होंडा तक), यूनिवर्सिटी गेट के पास, न्यूक्लियस मॉल के सामने, रांची क्लब कॉम्प्लेक्स
(बैंक ऑफ महाराष्ट्र से इंडसइंड बैंक तक), जयपाल सिंह स्टेडियम, रांची पहाड़ी क्षेत्र, मेन रोड स्मार्ट बाजार, कांके रोड स्मार्ट बाजार,
चर्च कॉम्प्लेक्स से नाईस फर्नीचर तक, हरिओम टॉवर, पैंटालून्स मॉल (डंगराटोली चौक), सिदो-कान्हू पार्क, गुप्ता भंडार से लेदर वर्ल्ड
होते हुए इंडिया होटल तक, बालकृष्ण सहाय रोड और मैपल प्लाजा (अशोक नगर) शामिल हैं।
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, 10 मार्च को प्री-बिड बैठक और 11 मार्च को ऑनलाइन बोली प्रक्रिया होगी।
रात 10 बजे के बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर सख्ती
रांची पुलिस ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक DJ और लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया है।
आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो रांची पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9798300836 और 8987796646 पर इसकी सूचना दी जा सकती है।