Khunti Gangrape Case: झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में 21 फरवरी की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 18 नाबालिग लड़कों ने 3 आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सगाई समारोह से लौट रही थीं लड़कियां
घटना के वक्त 5 लड़कियां सगाई समारोह से लौट रही थीं। कारो नदी के पास पहले से घात लगाए लड़कों ने लड़कियों को घेर लिया।
दो लड़कियां किसी तरह भागने में सफल रहीं, लेकिन तीन लड़कियों को पकड़कर आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
पोर्न देखकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले आरोपियों ने अश्लील फिल्म देखी थी। इसके बाद उन्होंने वारदात की साजिश रची।
गांव में सन्नाटा, परिजन ने तोड़ी चुप्पी
पीड़िताओं के परिजन बदनामी के डर से कुछ कहने से बच रहे हैं। एक पीड़िता के दादा ने कहा, ‘बच्ची का कोई दोष नहीं है, लेकिन समाज बदनाम कर देगा।’
आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 12 से 17 साल के बीच है। 16 साल से ऊपर के आरोपियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलेगा।
झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता का कहना है- 16 साल के ऊपर के आरोपियों पर पर सामान्य धाराओं के मुकदमें चलाए जाएंगे।
इसे जेजे एक्ट (किशोर न्याय अधिनियिम) के तहत एडल्ट के तौर पर देखा जाएगा।