सरकार का बड़ा ऐलान!, झारखंड आंदोलनकारियों को ही मिलेगा लाभ, वनांचल आंदोलनकारियों को नहीं

News Update
2 Min Read
2 Min Read
#image_title

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद (Yogendra Prasad) ने स्पष्ट किया कि झारखंड आंदोलन में शामिल लोगों को ही पेंशन, नौकरी और क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। वनांचल या अन्य आंदोलनों से जुड़े लोगों को किसी भी तरह की सुविधा नहीं मिलेगी।

भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने उठाया सवाल

भाजपा विधायक अमित कुमार यादव (Amit Kumar Yadav) ने सरकार से सवाल किया कि वनांचल आंदोलन करने वालों को लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा? उन्होंने कहा कि नाम अलग हो सकता है, लेकिन उद्देश्य तो झारखंड अलग राज्य बनाना ही था।

विधानसभा में गरमाई बहस, सीपी सिंह ने किया समर्थन

अमित कुमार यादव के इस तर्क का समर्थन करते हुए CP Singh ने कहा कि स्व. समरेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने भी अलग राज्य के लिए संघर्ष किया था। ऐसे में सभी आंदोलनकारियों को बराबरी का लाभ मिलना चाहिए।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का कड़ा जवाब

विपक्ष के सवालों पर सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा,
“क्या वनांचल आंदोलन के किसी भी आंदोलनकारी ने लाठियां खाईं या जेल गए? चिराग लेकर ढूंढने से भी कोई नहीं मिलेगा।”

झारखंड आंदोलन में सबसे बड़ा योगदान झामुमो और शिबू सोरेन का – हेमलाल मुर्मू

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमलाल मुर्मू ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में सबसे बड़ा योगदान झामुमो और शिबू सोरेन का रहा।

“हमने लाठियां खाईं, जेल गए, संघर्ष किया। भाजपा की इसमें कोई भागीदारी नहीं थी।”

सभी जिलों में प्रेस क्लब की मांग

कुशवाहा शशिभूषण (Kushwaha Shashibhushan) ने पलामू सहित हर जिले में प्रेस क्लब स्थापित करने की मांग रखी। इस पर मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि जिन जिलों में अब तक प्रेस क्लब नहीं बने हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण किया जाएगा।

Share This Article