Latest NewsUncategorizedअमिताभ बच्चन ने किया नई शुरूआत का इशारा

अमिताभ बच्चन ने किया नई शुरूआत का इशारा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बुधवार को एक कविता के जरिए किसी नए प्रोजेक्ट की शुरूआत करने का इशारा दिया है।

इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी ओर से किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा हो सकती है।

बिग बी ने अपनी आगामी फिल्मों जैसे चेहरे, झुंड और ब्रह्मास्त्र के नामों का इस्तेमाल करके एक कविता लिखकर शेयर की है।

इतना ही नहीं इन पंक्तियों के जरिए उन्होंने नया प्रोजेक्ट शुरू होने का इशारा भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, चेहरे झुंड ब्रह्मास्त्र है कुछ आने वाले पल, जल्द शुरू होंगे कुछ और, फूटेंगे नारियल!

इस पोस्ट के साथ बिग बी ने अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वे फुटबॉल खेलते हुए दिख रहे हैं।

नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित फिल्म झुंड में बिग बी जो किरदार निभा रहे हैं, वह स्लम में रहने वाले बच्चों में जिम्मेदारी का भाव और जिंदगी का मकसद समझाने के लिए फुटबॉल का ही इस्तेमाल करता है।

यह फिल्म 18 जून को रिलीज होनी है।

वहीं फिल्म चेहरे 30 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होनी है। इसमें उनके साथ रिया चक्रवर्ती और इमरान हाशमी हैं।

इनके अलावा बिग बी, अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ, वहीं अजय देवगन के निर्देशन वाली फिल्म मेडे में भी नजर आएंगे।

उनकी बास्केट में प्रभाष और दीपिका पादुकोण के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...