रांची: आजसू पार्टी के हरमू स्थित प्रधान कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में संतोष कुमार सोनी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का दामन थामा।
उल्लेखनीय है कि संतोष कुमार सोनी इससे पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, ओबीसी विभाग (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी), राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता (इंटक) के साथ राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड (राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ) का दायित्व भी निभा चुके हैं।
मिलन समारोह में सभी का अभिनंदन करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि संतोष कुमार सोनी के पार्टी में आने से मजबूती मिलेगी। व
र्तमान समय में हमें एकजुट रहने की जरूरत है। मशीनीकरण एवं ऑटोमेशन के कारण मजदूरों का भविष्य अंधेरे में है। ऐसे समय में राजनीतिक पार्टी एवं नेताओं की भूमिका अहम है।
हमें मजदूरों, शोषितों के लिए गहरा चिंतन करना होगा।
आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संतोष कुमार सोनी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मान-सम्मान दिया लेकिन मजदूरों के हक और अधिकार का कोई हनन करेगा तो मैं उसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करूंगा।
इस मौके पर उन्होंने संकल्प लिया कि आजसू पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
मिलन समारोह में प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है।
मजदूरों के नेता और शोषितों की आवाज संतोष कुमार सोनी के पार्टी में आने से बल मिलेगा।
मिलन समारोह में प्रवक्ता मनोज सिन्हा, शिवपूजन मेहता, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता और अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुबोध प्रसाद आदि मौजूद थे।