रांची: झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव और कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में रविवार को कई महिला-पुरुष कलाकारों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला, संस्कृति एवं फिल्म के चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक की अगुवाई में मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
रामेश्वर उरांव ने सभी कलाकारों को माला, पार्टी का पट्टा एवं मनोनयन पत्र देकर पार्टी में शामिल कराया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कला-संस्कृति फिल्म के कांग्रेस चेयरमैन ने पार्टी की गोपनीयता, नीति-सिद्धांतों का संकल्प दिलाया।
उरांव ने कहा कि राज्य के कलाकार स्वेच्छा से कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त कर पार्टी में शामिल हुए हैं।
कमलेश ने कहा कि झारखंड कांग्रेस कला-संस्कृति फिल्म विभाग में कलाकारों का शामिल होना स्वागत योग्य है।
संगठन भी कलाकारों के उत्थान के प्रति सदैव कार्य करेगी।
भानु प्रताप बड़ाईक ने कहा कि कला-संस्कृति व फिल्म का विस्तार पूरे प्रदेश भर में शीघ्र किया जाएगा।
प्रदेश भर के बहुत ऐसे कलाकार हैं जो कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था रखते हैं।
ऐसे कलाकारों को पार्टी में जोड़ने का कार्य किया जाएगा। पार्टी में शामिल होने वालों में पंकज राय, सुनैना कच्छप, सुनील सजनवां, सुभम, अनिता, आदि प्रमुख थे।