जुगानोव ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण रहस्य बताया

News Aroma Media
3 Min Read

बीजिंग: रूसी अखबार प्रावदा ने 4 मार्च को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण रहस्य- इतिहास और जनता से सीखना शीर्षक लेख प्रकाशित किया।

इस लेख के लेखक रूसी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र के डॉक्टर गेनाडी आंद्रेयेविच जुगानोव हैं।

उनका मानना है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी स्थापना के बाद से लेकर अब तक शानदार उपलब्धियां प्राप्त कीं, जिससे चीन के लोग पुराने चीन की गरीबी और कमजोरी से नए चीन के कायाकल्प तक पहुंच गए हैं और सारी दुनिया के लिए महान योगदान भी दिया है।

सीपीसी का रहस्य उन्नत सिद्धांतों में महारत हासिल करना है, और साथ ही साथ वह इतिहास और लोगों से सीखने में सक्षम है।

लेख में कहा गया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने देश को सबसे अच्छे से जानती है और लोगों की रचनात्मकता शक्ति को भी गहराई से जानती है।

- Advertisement -
sikkim-ad

वर्तमान में सीपीसी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन है, जिसमें 9 करोड़ से अधिक पार्टी सदस्य हैं और इसका वैश्विक प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने जनता पर निर्भर रहते हुए राजनीतिक सुधार और खुलेपन की नीति लागू की, जिससे चीन में जमीन-आसमान का परिवर्तन देखने को मिला है।

वह एक गरीब देश से दुनिया की दूसरे बड़े आर्थिक इकाई में परिवर्तित हो गया।

लेख में यह भी कहा गया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी जनता सभी युगात्मक चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम है। चीन नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवादी सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

एक महान देश का भविष्य विश्वसनीय नेतागणों के हाथों में है।

वर्तमान में अधिक से अधिक देशों के नागरिक चीन पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा करते हैं।

लेख में आगे कहा गया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा लोगों की बढ़ती सामग्री और सांस्कृतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वह लोगों पर आधारित है और लोगों की भलाई के लिए प्रयासरत है।

साथ ही जनता की प्रधानता वाले सिद्धांत का पालन करती है।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि जनता की प्रधानता का सम्मान किया जाए, अभ्यास की कार्रवाई में नागरिकों की इच्छाओं, उनके रचनात्मक अनुभवों, उनके अधिकारों और उन द्वारा निभाई गई भूमिका का समादर किया जाए।

 जनता के रचनात्मक शक्ति को पूरी तरह से उत्तेजित किया जाए।

(साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Share This Article