रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 83 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और आज कोरोना से रांची जिले में एक मरीज की मौत हुई है।
जबकि राज्यभर में कोरोना से 48 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 48, बोकारो से तीन, धनबाद से दस, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 14, गोड्डा से एक, हजारीबाग से तीन, कोडरमा से दो, साहेबगंज से एक मरीज मिले है।
इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121261 हो गई है।
इनमें 756 सक्रिय केस हैं जबकि 119409 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अब तक राज्य में 1096 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .47 प्रतिशत है।
डॉ. हेमंत नारायण कोरोना पॉजिटिव
रांची के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट हेमंत नारायण कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
वह रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष भी हैं। लगातार मरीजों की सेवा में रहने के कारण वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।