लातेहार: लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती एक विक्षिप्त महिला के साथ शुक्रवार की रात दुष्कर्म होने की घटना प्रकाश में आया है।
मामले की जानकारी होने के बाद लातेहार पुलिस टीम इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार विक्षिप्त महिला को लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात को वह वार्ड में अकेली थी।
इसी का फायदा उठाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अस्पताल से फरार हो गया परंतु अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दरिंदगी को अंजाम देने वाले युवक की तस्वीर कैद हो गई है।
इधर इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद लातेहार पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
वहीं अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।
साथ ही पीड़ित महिला को मेडिकल चेकअप भी करवाया जा रहा है। पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।
उधर लातेहार सिविल सर्जन डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है।
पीड़ित महिला की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। उसे जरूरत पड़ने पर रिम्स भी भेजा जा सकता है।