दुमका: अनियंत्रित यात्री बस के बिजली के खंभे से टकरा जाने से तीन यात्री घायल हो गये। घटना रानेश्वर थाना क्षेत्र के दुमका-सिऊड़ी मुख्य पथ पर सुखजोड़ा गांव के समीप की है।
हादसे का कारण चालक का आंख लगना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सैथिया से दुमका लौट रही उषा नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभा से टकराते हुए गहरे खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में घायल यात्रिaयों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रानीश्वर में इलाज को भर्ती करवया गया।
हादसा बंगाल के बीरभूम जिले में अष्टम चरण का चुनाव के लिए बस इस्तेमाल किया जा रहा था।
इससे चालक व खलासी की नींद पूरी नहीं हो सकी थी, जिससे दुमका आने के क्रम में आंख लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को भर्ती करा कार्रवाई में जुट गई है।