Latest NewsUncategorizedममता पर बरसे राज्यपाल जगदीप धनखड़, हिंसा को बताया 'राज्य प्रायोजित आतंकवाद'

ममता पर बरसे राज्यपाल जगदीप धनखड़, हिंसा को बताया ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया।

समारोह में राज्यपाल ने चुनाव परिणाम के बाद राज्य में हो रही हिंसा को राज्य प्रायोजित आतंकवाद बताया और सरकार से इस पर नियंत्रण लगाने की अपील की।

समारोह में अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल धनखड़ ने ममता बनर्जी पर संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए धनखड़ ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह है कि हमें इस संवेदनहीन हिंसा का अंत करना चाहिए, जिसने बड़े पैमाने पर समाज को प्रभावित किया है।

मुझे पूरी उम्मीद है कि कानून के शासन को बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री तत्काल सभी कदम उठाएंगी।

ममता बनर्जी के पिछले तीन माह तक मुख्यमंत्री न रहने के बयान पर राज्यपाल ने कहा, यह राज्य प्रायोजित आतंकवाद है।

मुख्यमंत्री कहती हैं कि वह सत्ता में नहीं थीं, तो सत्ता में कौन था। यह हिंसा किसने की।

राज्यपाल ने कहा कि मैं ममता को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई देता हूं।

उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में हुई हिंसक घटनाओं के लिए तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर आरोप लगे हैं।

इधर, तृणमूल के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि जो हो रहा है, वह वांछित नहीं है।

तृणमूल नेता अरुप विश्वास ने कहा कि हमें काम करना है और आगे बढ़ना है।

मैंने बंगाली में नारे दिए। दुनिया के बंगालियों को रास्ता दिखाया है। लोग विकास के पक्ष में हैं। उन्होंने एकता के लिए वोट किया।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...