नई दिल्ली: देश के पूर्वोत्तर भाग में बुधवार को चंद्रोदय के बाद थोड़े समय के लिए पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा।
भारतीय मौसम विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है।चन्द्र ग्रहण 26 मई को शाम को चंद्रोदय के बाद दिखना शुरू होगा।
यह चंद्रग्रहण दोपहर 3.15 पर शुरू होगा और शाम 6.23 बजे तक चलेगा। इस दौरान 4.39 से 4.58 के बीच पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा।
मौसम विभाग के अनुसार चंद्रग्रहण सिक्किम को छोड़कर पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में दिखाई देगा।
द्वीप समूह में यह करीब 45 मिनट तक देखा जा सकता है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में यह दो मिनट से लेकर करीब आधा घंटा तक दिखाई देगा।
यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा उत्तर और दक्षिण अमेरिकी, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई देशों में भी दिखाई देगा।
इसके बाद देश में नवंबर माह की 19 तारीख को अरुणाचल और असम के पूर्वी भाग में आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व व आंशिक चंद्रग्रहण पृथ्वी के सूर्य और चन्द्रमा के बीच में आ जाने की वजह से बनता है। इस दौरान सूर्य के प्रकाश से चमकने वाला चन्द्रमा अंधकार में डूब जाता है और पृथ्वी पर रात में उसकी रोशनी नहीं पहुंच पाती है।
यह घटनाक्रम केवल पूर्णिमा के दिन ही होता है।