उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर सुनगड़ के पास भारी भूस्खलन हुआ है। इस वजह से सोमवार सुबह हाईवे बंद हो गया।
हाईवे के बंद हो जाने से अंतरराष्ट्रीय चीन-तिब्बत सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र से संपर्क कट गया है। इस वजह से स्थानीय बाशिंदों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
बीआरओ को भारी मलबा आने के कारण हाईवे को सुचारू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
अधिकारियों का कहना है कि हाईवे के रात 9 बजे तक खुलने की संभावना है।
फिहलाल गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा, हर्षिल और भटवाड़ी घाटी के 11 गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
वैसे सुनगड़ में भूस्लखन और चट्टानों का खिसकना नई बात नहीं है। कोरोनाकाल में चारधाम यात्रा बंद है।
अगर यात्रा जारी होती तो प्रशासन के सामने चुनौती बढ़ जाती। सुनगड़ से अंतरराष्ट्रीय सीमा की दूरी करीब 90 किलोमीटर है।