नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा में शामिल होने से पहले जितिन प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद काफी समय से कांग्रेस नेतृत्व से नाराज थे।
जितिन उन 23 नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव और इसे और ज्यादा सजीव बनाने के लिए पत्र लिखा था।
प्रसाद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से आते हैं। ऐसे में पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत होगी।