रामगढ़: लंबी बीमारी से ठीक होकर रांची लौटे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से गुरुवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी ने मुलाकात की।
सबसे पहले विधायक ने उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा। विधायक ममता देवी ने शिक्षा मंत्री से कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
ममता देवी ने दुलमी प्रखंड के चरकी चट्टान में बन रहे अर्ध निर्मित कस्तूरबा विद्यालय को लेकर शिक्षा मंत्री को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विधायक ने बताया कि यहां काफी लंबे समय से ही कस्तूरबा विद्यालय बन रहा है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर वह जानकारी लेंगे। शिक्षा मंत्री ने विधायक से क्षेत्र के शिक्षा से संबंधित कई जानकारी हासिल की।