औरंगाबाद: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया।
श्री पवार ने ट्वीट किया, “स्पोर्ट्स आइकन, ”फ्लाइंग सिख”, मिल्खा सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।
” उन्होंने कहा, “महान धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।
अपनी रफ्तार और साहस से उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और हमारे देश के लिए ख्याति अर्जित की।
उनका नाम खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होगा।
उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
” उल्लेखनीय है कि 91 वर्षीय श्री सिंह का शुक्रवार की रात चंडीगढ़ में निधन हो गया।
गत 13 जून को उनकी पत्नी एवं पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी निर्मल कौर का निधन हुआ था।