नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा, “मिल्खा सिंह जी सिर्फ एक खेल सितारा नहीं बल्कि अपने सहज स्वभाव और समर्पण के कारण लाखों भारतीयों के प्रेरणास्रोत भी थे।
उनके पीड़ित परिजनों तथा मित्रों के प्रति मेरी संवेदना।
” श्रीमती वाड्रा ने कहा, “देश में जब भी उड़न धावकों की कहानियां कही जाएंगी, तब एक ऐसी शख्सियत का नाम जरूर आएगा जिसने रेस के मैदान में देश और करोड़ों भारतीय युवाओं के सपनों को एक नई ऊंचाई दी।
मिल्खा सिंह जी विनम्र श्रद्धांजलि।